सिस्टम जानकारी
आप अपने सिस्टम की जानकारी देख सकते हैं।
मेमोरी (यदि सुविधा हो)
अपने सिस्टम की मेमोरी की स्टोरेज जानकारी देख सकते हैं।
मैन्युअल
आप अपने स्मार्टफ़ोन से QR कोड स्कैन करके सिस्टम का वेब मैन्यूल एक्सेस कर सकते हैं।
चेतावनी
QR कोड स्कैन करने से पहले अपने वाहन को किसी सुरक्षित स्थान पर पार्क करें। सुरक्षा कारणों से, आप वाहन के चलते समय सिस्टम की स्क्रीन से QR कोड तक पहुंच नहीं सकते हैं।
नया क्या है (यदि सुविधा हो)
अपने पिछले अपडेट के रिकॉर्ड देखें।
रीसेट करें (यदि सुविधा हो)
आप अपनी सिस्टम सेटिंग को डिफ़ॉल्ट मानों पर रीसेट कर सकते हैं। सिस्टम में स्टोर किए गए सभी उपयोगकर्ता डेटा भी हटा दिए जाएंगे।